रंका राजपरिवार रथ यात्रा की तैयारी पूरी

Location: Shree banshidhar nagar


रंका गढ़वा जिले के रंका में राजपरिवार द्वारा आयोजित भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथयात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं परंपरानुसार रथयात्रा से एक दिन पूर्व शनिवार सुबह से ही राजपुरोहितो द्वारा धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हो चुका है एक पखवाड़ा पूर्व भगवान जगन्नाथ भैया बलभद्र तथा बहन सुभद्रा के साथ गए एकांतवास से शनिवार के सुबह वैदिक विधान के मध्य वैदिक मंत्रोच्चार एवं शंखध्वनि के बीच भगवान के कक्ष का पट्टा राजपुरोहितों ने खोला जहां भगवान के मनोहारी छवि का दर्शन पाकर भक्त निहाल हो उठे तत्पश्चात राजपुरोहितों ने भगवान के श्री विग्रह का विशेष श्रृंगार पूजन भोग व महाआरती की गई।

परंपरानुसार रंका ठाकुर बाड़ी में चौबीस घंटे का षोडश नाम अखंड संकिर्तन आयोजित हुआ जिसमें सोनपुरवा गांव की किर्तन मंडली के अलावा आधा दर्जन गांवों से आए किर्तन प्रेमी मंडलियों ने भाग लिया राजपुरोहित बालेश्वर दूबे ने बताया कि अखंड संकिर्तन के बिराम होने के बाद श्रीठाकुरजी के विग्रह को नगर परिभ्रमण कराया जाएगा तत्पश्चात भगवान की रथयात्रा मौसीबाड़ी के लिए प्रारंभ होगी। भगवान के रथयात्रा में रथ को खींच कर मौसीबाड़ी पहुंचाने की होड़ लगी रहती है वहीं भारी संख्या में श्रद्धालु भक्त पुष्प वर्षा के साथ जय उद्घोष से संपूर्ण शहर गुंजायमान रहता है इस दौरान यातायात व्यवस्था के संचालन एवं बिधिब्यवस्था संधारण में पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका देखी जाती है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    देवी संघ सहिजना ने दुर्गा पूजा को लेकर की बैठक, कमेटी का गठन

    देवी संघ सहिजना  ने दुर्गा पूजा को लेकर की बैठक, कमेटी का गठन

    झामुमो जिलाध्यक्ष ने विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के बयान पर जताई आपत्ति, कहा- राजनीतिक मतभेद में भाषा की मर्यादा जरूरी

    दुर्गापूजा आयोजन को ले हासनदाग में हुई बैठक

    दुर्गापूजा आयोजन को ले  हासनदाग में हुई बैठक
    error: Content is protected !!