रंका में 30 टन मक्का चोरी का खुलासा, चार गिरफ्तार

Location: Ranka



रंका। रंका थाना पुलिस ने करीब 30 टन मक्का चोरी कर बेचने के मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी का करीब 30 टन मक्का, ट्रक, मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद किया है।
मामले में डंडई खुर्द निवासी ओम प्रकाश शुक्ला के आवेदन पर रंका थाना कांड संख्या 116/26, दिनांक 11 अगस्त 2026 को मामला दर्ज किया गया था। आरोप था कि ट्रक संख्या NL01AB 8599 के चालक पंकज पासवान ने करीब 30 टन मक्का चोरी कर बेच दिया।
पुलिस के अनुसार ट्रक चालक पंकज पासवान मक्का लदा ट्रक रेहला से छत्तीसगढ़ ले जाने के दौरान रंका में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर व्यापारी संतोष कुमार को करीब 30 टन मक्का बेच दिया। मक्के का सौदा 4 लाख 80 हजार रुपये में हुआ था। व्यापारी ने 3 लाख 10 हजार रुपये आदित्य द्विवेदी और प्रकाश कुमार के खाते में भेजे थे।
पुलिस के अनुसार इसमें से 2 लाख 80 हजार रुपये ट्रक चालक को मिले थे। घटना के चार-पांच दिन बाद 12 अगस्त को पंकज पासवान अपने दोस्त आदित्य के साथ बकाया राशि लेने रंका बाजार पहुंचा। इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर आदित्य द्विवेदी, प्रकाश चन्द्र और संतोष कुमार को भी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से ट्रक संख्या NL01AB 8599, जूट की 500 बोरियों में करीब 30 टन मक्का, हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल संख्या JH14K2543 और एक ओप्पो कंपनी का स्क्रीन टच मोबाइल बरामद किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में पंकज कुमार उर्फ पंकज पासवान उर्फ बाबू उर्फ राजा, उम्र करीब 36 वर्ष, निवासी कदवा थाना धुरकी, आदित्य द्विवेदी उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी चिनियां रोड गढ़वा, प्रकाश चन्द्र उम्र करीब 23 वर्ष, निवासी बरमुहल्ला रंका और संतोष कुमार उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी शंभुनाथ गुप्ता रोड, रंका शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी पंकज पासवान के खिलाफ पूर्व में भी चोरी, डकैती और आर्म्स एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके आपराधिक इतिहास में 10 मामलों का उल्लेख किया है।
छापामारी दल में रंका एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह, थाना प्रभारी रवि कुमार केसरी, पुलिस पदाधिकारी सफीउल्लाह अंसारी, अनिल हेम्ब्रम तथा रंका थाना के पुलिसकर्मी शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    मेरौनी सोन नदी में मिला युवती का शव, खुशबू कुमारी होने की आशंका

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी

    प्रशासनिक महकमे में दिनभर चली बैठकों में योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

    प्रशासनिक महकमे में दिनभर चली बैठकों में योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश
    error: Content is protected !!