रंका में मारपीट व छेड़छाड़ का मामला, झामुमो केन्द्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे समेत चार पर केस दर्ज

Location: Ranka

रंका :- पूर्व विधायक सह मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर के करीबी एवं झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दूबे समेत चार अन्य लोगों पर हथियार के बल पर एक महिला से मारपीट, छेड़छाड़ और सोने की चेन छीनने का मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित महिला आशा देवी ने शुक्रवार शाम रंका थाना में शिकायत दर्ज कराई।

अपने आवेदन में आशा देवी ने बताया कि गुरुवार शाम रंका निवासी सौरभ पांडेय नशे की हालत में उनकी किराना दुकान पर पहुंचा और सिगरेट मांगा। सिगरेट देने के दौरान उसने काउंटर पर रखा सामान फेंकना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोरगुल सुनकर सौरभ पांडेय का बेटा राजा पांडेय, झामुमो प्रवक्ता धीरज दूबे, सौरभ का साला जितेंद्र दूबे समेत 30 अज्ञात लोग दुकान पर पहुंचे और हमला कर दिया।

आरोप है कि धीरज दूबे और जितेंद्र दूबे ने हथियार लहराते हुए गाली-गलौज की और आशा देवी का गला दबाकर मारने की कोशिश की। इसी दौरान उनके गले से सोने की चेन छीन ली गई। शोर सुनकर जब उनके भाई और भतीजा वहां पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई।

वहीं, सौरभ पांडेय ने भी थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि जब वह गढ़वा जाने के लिए गढ़ फाटक के पास पहुंचा तो सड़क पर जाम लगा हुआ था। विरोध करने पर पवन पांडेय, कमल पांडेय और रंजन पांडेय ने उसे गाड़ी से खींचकर मारपीट की और जान से मारने की कोशिश की। इस हमले में उसका बायां हाथ टूट गया, मोबाइल तोड़ दिया गया और सोने की चेन छीन ली गई।

इस मामले में थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    News You may have Missed

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    error: Content is protected !!