Location: Ranka
रंका (गढ़वा): रंका थाना क्षेत्र के बरवाहा गांव में बुधवार की शाम करीब पांच बजे एक टेम्पो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में पंचलेवा गांव निवासी 65 वर्षीय भोला यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बालकिशुन यादव (63), बिशुनदेव यादव (15), अजय यादव (32) और नैन्सी कुमारी (7) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेजा गया। बताया गया कि सभी लोग टेम्पो से बरवाहा गांव स्थित श्रवण यादव के घर एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। समाचार लिखे जाने तक मृतक का शव परिजन अपने घर ले गए थे।











