रंका-गोदरमाना मार्ग पर ट्रैक्टर और बोलेरो की टक्कर, ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंटा, तीन घायल

Location: Ranka



कनहर नदी से अवैध बालू लेकर लौट रहा था ट्रैक्टर, बोलेरो चालक फरार

रंका/गढ़वा। रंका-गोदरमाना मार्ग पर मंगलवार की रात करीब 10 बजे कनहर नदी के जनेवा घाट से अवैध बालू लेकर आ रहा एक ट्रैक्टर और बोलेरो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। यह हादसा बुढापरास गांव के समीप हुआ, जिसमें ट्रैक्टर टकराने के बाद दो हिस्सों में बंट गया। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक समेत दो मजदूरों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

घटना की जानकारी मिलने पर रंका पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आई। वहीं, बोलेरो का चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, रंका थाना क्षेत्र में दर्जनों अवैध बालू कारोबारी कनहर नदी के जनेवा घाट से रात के अंधेरे में बालू का परिवहन कर रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो गाड़ी की ट्रैक्टर से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर दो टुकड़ों में बंट गया। गाड़ी में सवार चालक और दो मजदूर आंशिक रूप से घायल हो गए।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और बोलेरो चालक की तलाश जारी है।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    देवी संघ सहिजना ने दुर्गा पूजा को लेकर की बैठक, कमेटी का गठन

    देवी संघ सहिजना  ने दुर्गा पूजा को लेकर की बैठक, कमेटी का गठन

    झामुमो जिलाध्यक्ष ने विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के बयान पर जताई आपत्ति, कहा- राजनीतिक मतभेद में भाषा की मर्यादा जरूरी

    दुर्गापूजा आयोजन को ले हासनदाग में हुई बैठक

    दुर्गापूजा आयोजन को ले  हासनदाग में हुई बैठक
    error: Content is protected !!