Location: Manjhiaon
मझिआंव:प्रतिनिधि:
थाना क्षेत्र के एक युवती के साथ शारीरिक शोषण के आरोप में जेल भेज दिया गया।
जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो ने बताया कि मझिआंव थाना केश कांड संख्या 122/25 के तहत यौन उत्पीड़न के आरोप में पीड़िता के दिए गया आवेदक के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए थाना क्षेत्र के तलाश बरिया गांव निवासी रामजन्म पासवान के लगभग 35 वर्षीय पुत्र राणा पासवान उर्फ बबलू पासवान को गिरफ्तार कर गढ़वा जेल भेज दिया गया।
साथ ही युवती के द्वारा लिखा गया कि वह बलपूर्वक डरा धमकाकर उसके साथ बराबर शारीरिक संबंध बनाता था।
इधर इस संबंध में पुलिस के द्वारा बताया गया की युवती को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया गया है ।











