यूरिया खाद की किल्लत से नाराज़ किसानों ने NH-75 पर किया जाम, प्रशासन को दी चेतावनी

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर (प्रतिनिधि): अनुमंडल क्षेत्र में यूरिया खाद की गंभीर किल्लत से नाराज़ किसानों का आक्रोश बुधवार को सड़क पर फूट पड़ा। आक्रोशित किसानों ने हेन्हो मोड़ के पास एनएच-75 को लगभग आधे घंटे तक जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

किसानों का आरोप था कि वे सुबह से लंबी कतार में लगने के बावजूद खाद से वंचित रह जा रहे हैं। किसानों ने बताया कि आधार कार्ड जमा करने के बाद भी उन्हें खाद नहीं मिल पा रही है, जबकि प्रभावशाली और दबंग लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है। इससे गरीब और सीमांत किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। इसके बाद किसान फिर से खाद की दुकानों की ओर लौट गए, इस आशा में कि अब उन्हें खाद मिलेगा।

किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि खाद वितरण प्रणाली को पारदर्शी और न्यायसंगत बनाया जाए, ताकि सभी किसानों को बराबरी से लाभ मिल सके। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

किसानों ने यह भी कहा कि धान और मक्का की फसल अपने महत्वपूर्ण चरण में है और ऐसे समय में यूरिया खाद की अनुपलब्धता उनकी पूरे मौसम की मेहनत पर पानी फेर सकती है। उन्होंने प्रशासन और सरकार से तुरंत ठोस कार्रवाई की मांग की है, ताकि उनकी फसलें बर्बाद होने से बच सकें।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!