गढ़वा:
यूट्यूबर विकास कुमार तथा उसके दोस्त आनंद कुमार के साथ मारपीट के मामले का खुलासा करते हुए गढ़वा पुलिस ने घटना में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में गढ़वा थाना क्षेत्र के बागमानव निवासी राहुल कुमार, दुपुवा निवासी मनोज ठाकुर, देवनकारा निवासी विवेक दुबे एवं बिसुनपुर, गढ़वा निवासी सतीश यादव शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार 4 जनवरी को यूट्यूबर विकास कुमार और उसके साथी आनंद कुमार के साथ षड्यंत्र के तहत मारपीट की गई थी। इस संबंध में विकास कुमार ने गढ़वा थाना में आवेदन देकर मारपीट की घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आवेदन में विकास कुमार ने विकास माली पर षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया था।
पुलिस ने मामले की जांच के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।












