युवा मुखिया ने लाभुकों को कराया अबूआ आवास में गृह प्रवेश

Location: कांडी

कांडी। प्रखंड क्षेत्र के पतीला पंचायत में अबूआ आवास योजना के तहत बने नए घरों का सामूहिक गृह प्रवेश समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पंचायत के युवा मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष अमित कुमार दुबे ने फीता काटकर किया।

इस दौरान लाभुक ललिता देवी (पति सुदर्शन बैठा), प्रेमा देवी (पति राजनाथ साह) और अमरचंद बैठा (पिता रामजन्म बैठा) को उनके नए आवास का गृह प्रवेश कराया गया।

मुखिया अमित कुमार दुबे ने कहा कि ये सभी बहुत गरीब परिवार से आते हैं, जिनके पास पहले रहने को छत नहीं था। आज इनके सिर पर पक्का घर देखकर मुझे बेहद खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि इंसान चाहे जहां भी जाए, अंततः उसे लौटकर अपने घर ही आना होता है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अबूआ आवास ने बेघर परिवारों को राहत दी है।

मुखिया ने कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि पंचायत क्षेत्र में वास्तव में गरीब और पात्र लोगों को आवास का लाभ मिले। साथ ही पंचायत की समस्याओं और बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त कर विकास की दिशा में आगे बढ़ाना उनका लक्ष्य है।

अमित दुबे ने स्पष्ट कहा कि पतीला पंचायत को पूरे प्रखंड में नंबर वन पंचायत बनाना उनकी जिम्मेदारी और संकल्प है। इसके लिए वे हर संभव प्रयास करते रहेंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!