Location: Manjhiaon
मझिआंव: प्रतिनिधि:: चंद्री स्थित नव निर्मित शिव मंदिर में मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रुद्र महायज्ञ का आयोजन 21 फरवरी से चल रहा था ,जिसका पूर्णाहुति आज शनिवार को हवन के साथ संपन्न हुई ।जिसमें भोले शंकर की लिंग का प्राण प्रतिष्ठा, भोले शंकर की सवारी नंदी एवं गणेश भगवान सहित अन्य देवी दुर्गा की प्रतिमाओं की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा की गई, जिसे वाराणसी से मंगाया गया था।इससे पूर्व शुक्रवार को प्रतिमा के साथ नगर भ्रमण पूरे गाजे -बाजे के साथ किया गया था।इसके बाद शनिवार को हवन के साथ पूर्णाहुति की गई ,तथा प्रत्येक दिन की भांति आज भी भंडारा का आयोजन किया गया था,जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने महा प्रसाद ग्रहण किया।तथा साधु संतों की विदाई दी गई। इस यज्ञ के यज्ञाचार्य राधा कृष्ण मंदिर के महंत श्रीं श्रीं 1008 श्री बाबा केशव नारायण दास के नेतृत्व में यह यज्ञ संपन्न हुआ।जिसमें आचार्य विजयकांत दुबे एवं उनके सहयोगी सुधीर शास्त्री, कुंदन शास्त्री, हरी शास्त्री ,संजय शास्त्री एवं काली मंदिर के पुजारी विनय पाठक के द्वारा पूजा सहित अन्य कार्यक्रम में सहभागिता रही। वहीं प्रवचन कर्ता बरसाने से आई हुई सुश्री साध्वी शिवांजलि मिश्रा, अयोध्या से आए हुए अनिल मिश्रा, श्याम नारायणाचार्य के द्वारा प्रवचन किया गया।
वही यज्ञ में मुख्य यजिमान के रूप में: बृज नारायण सिंह सपत्नीक ,विजय सिंह सपत्नीक, राम जन्म सोनी सपत्नीक ,डॉक्टर रजनीकांत वर्मा सपत्नीक, सुरेश विश्वकर्मा सपत्नीक, के रूप में भूमिका निभाई गई।
वही इस यज्ञ को सफल बनाने में यह कमेटी अध्यक्ष जगन्नाथ प्रसाद कोषाध्यक्ष मथुरा प्रसाद, सुनील सिंह, मनु सिंह ,सुबोध सोनी, वीरेंद्र सोनी, विक्की सिंह ,संजीव सिंह, अनिकेत सिंह, सच्चिदानंद सिंह, ब्रजेश पांडेय सहित अन्य श्रद्धालुओं का सहयोग सराहनीय रहा।











