Location: Meral
सीओ के आवेदन पर मेराल थाना में की गई कानूनी कार्रवाई
मेराल। बीते 6 जून को आयोजित मोहर्रम जुलूस में डीजे बजाने के मामले को लेकर मंगलवार देर शाम मेराल अंचल अधिकारी यशवंत नायक ने मेराल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
थाना प्रभारी विष्णु कांत ने जानकारी देते हुए बताया कि सीओ यशवंत नायक के आवेदन के आधार पर मोहर्रम के दिन प्रतिबंधित ध्वनि विस्तारक यंत्र (डीजे) का प्रयोग किए जाने को लेकर तीन डीजे संचालकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
बताया गया कि अनुमंडल पदाधिकारी, गढ़वा के आदेश पर नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने के बाद यह कार्रवाई की गई। जिन डीजे संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है, उनमें महाकाल डीजे साउंड (लगमा), जुगुन डीजे साउंड (सांडा) और रहमतुन डीजे साउंड शामिल हैं।
पुलिस ने तीनों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।












