Location: Manjhiaon
मझिआंव (प्रतिनिधि): प्रखंड क्षेत्र के करमडीह गांव के दो युवक बुधवार की देर शाम मोटरसाइकिल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान शेषमनी राम (35 वर्ष) और विकास कुमार (30 वर्ष) के रूप में की गई है। दोनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर बाजार से लौट रहे थे, तभी असंतुलन के कारण सड़क पर गिर पड़े।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को मझिआंव रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. विशाल कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों युवक अत्यधिक शराब के नशे में थे, जिससे इलाज करने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
समाचार लिखे जाने तक दोनों युवकों का इलाज जारी था।











