Location: कांडी
विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने रविवार को मोखापी मोड़ पर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह सड़क पतीला चौक से महुली–कोवाड़ी होते हुए मोखापी मोड़ तक बनाई जाएगी। सड़क की लंबाई 2.88 किलोमीटर है और इसके निर्माण में 4.28 करोड़ रुपये की लागत आएगी। निर्माण कार्य मुख्यमंत्री ग्राम सड़क निर्माण योजना के तहत किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष जगदीश यादव ने की। विधायक ने इस अवसर पर कहा कि पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने विधायक मद की राशि का समुचित उपयोग नहीं किया, जिससे ग्रामीण क्षेत्र का विकास नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में क्षेत्र में होने वाले विकास को जमीन पर दिखाया जाएगा।
विधायक ने बताया कि इस वर्ष विधायक मद से 50 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रखंड और अंचल कार्यालयों में रिक्त पदों की भर्ती के लिए मुख्यमंत्री से बात हुई है और आश्वासन मिला है।
इस मौके पर खरौंधा पंचायत मुखिया परिखा राम, सरकोनी मुखिया सुबोध कुमार वर्मा, पूर्व मुखिया कृष्णा दास, गाड़ाखुर्द पंचायत प्रतिनिधि नीरज कुमार सिंह, शिवपुर पंचायत प्रतिनिधि अरुण राम सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन विधायक प्रतिनिधि अतीस कुमार सिंह ने किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए











