मेराल सीएचसी में स्वास्थ्य मेले का आयोजन, सैकड़ों लोगों को मिला नि:शुल्क परामर्श व दवा

Location: Meral


मेराल प्रतिनिधि:
मेराल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को एक दिवसीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख दीप माला कुमारी, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. सेठ, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार, विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन, मुखिया रामसागर महतो तथा अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
स्वास्थ्य मेले में आए लोगों की एलोपैथ, होम्योपैथी एवं आयुष चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य जांच की गई तथा बीमारी के अनुसार नि:शुल्क परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराई गईं। मेले में मलेरिया, फाइलेरिया, अंधापन, एमसीडी, लक्ष्मण रेखा कुष्ठ रोग, परिवार नियोजन एवं आयुष्मान भारत योजना से संबंधित अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे।
इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ. अनिल साह, राकेश रंजन एवं डॉ. कुमार शशांक ने स्वास्थ्य मेले में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी लोगों को दी। वहीं प्रखंड प्रमुख दीप माला कुमारी एवं विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन तथा रामसागर महतो, रूपु महतो ने कहा कि प्रखंड स्तर पर स्वास्थ्य मेला के आयोजन से लोगों को सरकार द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में संचालित योजनाओं की जानकारी मिल रही है और जांच के बाद नि:शुल्क दवा उपलब्ध कराई जा रही है, जो आम जनता के लिए अत्यंत लाभकारी है।
मेले में आयुष्मान कार्ड को लेकर भी जागरूकता फैलाई गई। इस दौरान 15 लोगों का आभा स्वास्थ्य पहचान पत्र, 17 लोगों का पीएमजेएवाई कार्ड बनाया गया। इसके अलावा 92 लोगों की एचआईवी जांच, 20 लोगों की टीबी जांच के लिए सैंपल लिया गया तथा 12 लोगों की कुष्ठ रोग जांच की गई।
आयुर्वेद ओपीडी में 37 मरीजों को परामर्श के बाद दवाएं दी गईं, जबकि होम्योपैथिक स्टॉल पर 34 मरीजों को बीमारी के अनुसार दवा उपलब्ध कराई गई। आंख जांच के लिए लगाए गए स्टॉल पर काफी भीड़ देखी गई, जहां नेत्र विभाग के विशेषज्ञ सुशील कुमार एवं उनकी टीम द्वारा लोगों की आंखों की जांच कर दवाएं दी गईं।
स्वास्थ्य मेले को सफल बनाने में सभी स्वास्थ्य कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही। इस अवसर पर प्रखंड प्रधान सहायक रामनाथ भगत, स्वास्थ्य प्रधान सहायक विजय कुमार, आयुष चिकित्सक राजेश रंजन, नुसरत जहां, सुशील कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शशि कुमार कच्छप, लेबर इंस्पेक्टर पप्पू बैठा, कल्याण पदाधिकारी रामनंदन विश्वकर्मा, डॉ. मृगंगेश कुमार, एनआरएचएम सीमा कुमारी, संजय रजक, गोवर्धन शर्मा, आलोक कुमार, मंटू कुमार, राकेश कुमार, चंदन कुमार, दुर्गावती कुमारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!