मेराल में राजद का 30वां स्थापना दिवस मनाया गया, संगठन मजबूती व विधानसभा चुनाव की तैयारी पर दिया गया जोर

Location: Meral


मेराल: प्रखंड के पेशका गांव स्थित कृषक प्रशिक्षण भवन केंद्र में रविवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का 30वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्यकारी अध्यक्ष करीब अंसारी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में मझिआंव-विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेश प्रसाद सिंह उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि राजद ने पिछले 30 वर्षों में सामाजिक न्याय, गरीबों, किसानों, मजदूरों, युवाओं और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी पूरी गंभीरता से तैयारी कर रही है और पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाया जा रहा है।
जिला कार्यकारी अध्यक्ष करीब अंसारी ने कहा कि गठबंधन को लेकर अंतिम निर्णय पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा और जो भी निर्णय होगा, वह संगठन एवं जनता के हित में होगा। उन्होंने बताया कि झारखंड में संगठन विस्तार के लिए सदस्यता अभियान तेज किया जाएगा तथा युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ गांव-गांव तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं और जनता के विश्वास को बनाए रखते हुए विकास, सामाजिक सौहार्द एवं जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी।
कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर अपने विचार रखे। अंत में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जमीरउद्दीन अंसारी, वरिष्ठ नेता वासुदेव निराला, प्रदीप ठाकुर, जगदीश यादव, बबलू रजवार, नरेश राम, उपेंद्र ठाकुर, इमरान खान, अजीज अंसारी, कृष्णा राम, सेरज अंसारी, नेसार अंसारी, हाफिज युसूफ राजा, सुनील चंद्रवंशी, हृदय यादव, राजकुमार यादव, तालीम अंसारी, जियाउल्लाह अंसारी, परवेज आलम, खालिद अंसारी, कलामुद्दीन अंसारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    तालाब में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार
    error: Content is protected !!