मेराल। प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में अंचल अधिकारी जसवंत नायक सहित कुल 10 लोगों ने रक्तदान किया। सभी ने एक-एक यूनिट रक्तदान कर मानव सेवा का उदाहरण पेश किया।
इस मौके पर सीओ जसवंत नायक ने कहा कि रक्तदान से किसी की जान बचाई जा सकती है, इसलिए यह एक महान कार्य है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि रक्तदान करने से न केवल किसी जरूरतमंद की जान बचती है, बल्कि यह शरीर को भी स्वस्थ रखता है। लोगों को समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए।
रक्तदान करने वालों में सीओ जसवंत नायक, बीडीओ सतीश भगत, प्रखंड नाजिर सुनील कुमार, बीपीओ आदम अली, कनिय अभियंता आनंद कृष्ण, संतोष कुमार मिश्रा, धर्मेंद्र मिश्रा, पंचायत सचिव राधा कुमारी, रोजगार सेवक सुदीप झा एवं ऑपरेटर गौतम कुमार शामिल रहे।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर अनिल कुमार साव, मुकेश कुमार ठाकुर, दया ठाकुर, रूप देव सिंह, नेहा कुमारी, अमृता कुमारी, जेई फिरोज अंसारी, बीपीओ शशि भूषण मेहता, पंचायत सचिव शालिनी कुमारी, सिंपी कुमारी, स्नेहा कुमारी, गायत्री कुमारी, प्रवेक्षिका स्वस्तिका रानी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।











