मेराल में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी

Location: Meral

मेराल (गढ़वा)। थाना क्षेत्र के सोहबरिया गांव में विवादित भूमि को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि लाठी-डंडा, गड़ासा और अन्य हथियारों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल किया गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।
पीड़ित परिवार के अनुसार, विवादित भूमि पर उनका कई दशकों से कब्जा रहा है। आरोप है कि भूमि विवाद को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने एकजुट होकर हमला कर दिया। इस घटना में राजेंद्र मिश्रा, चंद्रशेखर मिश्रा, बृज किशोर मिश्रा, आर्यन मिश्रा, संध्या देवी, सुषमा मिश्रा और अनीता देवी घायल हो गए, जिनका इलाज कराया गया।
पीड़ित पक्ष ने शंभू सिंह, विष्णुदेव सिंह, धीरज सिंह, अवधेश सिंह, रवि रंजन सिंह, चंद्रशेखर सिंह, बुधन सिंह, जितेंद्र सिंह समेत लगभग एक दर्जन लोगों को नामजद करते हुए मेराल थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। परिवार का आरोप है कि घटना के बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे उन्हें सुरक्षा की चिंता बनी हुई है।
पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक से मामले में शीघ्र हस्तक्षेप करते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
इधर, दूसरे पक्ष ने भी मिश्रा परिवार के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत गढ़वा थाना में मामला दर्ज कराया है।
दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। ग्रामीणों के अनुसार, भूमि विवाद काफी पुराना है, लेकिन हाल की हिंसक घटना के बाद स्थिति अधिक संवेदनशील हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा गांव में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की मांग की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    नीट-यूजी में हिमांशु राज चौहान ने लहराया परचम, 593 अंक के साथ हासिल की सफलता

    नीट-यूजी में हिमांशु राज चौहान ने लहराया परचम, 593 अंक के साथ हासिल की सफलता

    जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    JSSC क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा को लेकर गढ़वा के 15 परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा-163 लागू

    JSSC क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा को लेकर गढ़वा के 15 परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा-163 लागू

    पशु से फसल चराने के विवाद में जमकर मारपीट, तीन गंभीर घायल गढ़वा रेफर

    पशु से फसल चराने के विवाद में जमकर मारपीट, तीन गंभीर घायल गढ़वा रेफर

    बरडीहा के लेभरी विद्यालय में एमडीएम के तेल में मिलावट की आशंका, बीडीओ ने की छापेमारी

    बरडीहा के लेभरी विद्यालय में एमडीएम के तेल में मिलावट की आशंका, बीडीओ ने की छापेमारी

    पलामू में अपराध गोष्ठी, लंबित मामलों के निष्पादन व अपराध नियंत्रण पर एसपी ने दिए निर्देश

    पलामू में अपराध गोष्ठी, लंबित मामलों के निष्पादन व अपराध नियंत्रण पर एसपी ने दिए निर्देश
    error: Content is protected !!