Location: Meral
गढ़वा जिला के मेराल थाना क्षेत्र स्थित लगमा ओवरब्रिज के पास मंगलवार को ऑटो और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो पलट गया, जिससे चिनिया थाना क्षेत्र के बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और ऑटो में सवार आधा दर्जन यात्री घायल हुए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को गढ़वा सदर अस्पताल भेजा गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो चालक लगमा में सवारी उतारने के बाद रॉन्ग साइड से हाईवे पर चढ़ रहा था, तभी मेराल की ओर से आ रहे बाइक सवार से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ऑटो पलट गया। बाद में एम्बुलेंस से ऑटो सवारों को अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलने पर मेराल थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच के बाद बाइक (नं. JH 03 U 7607) तथा ऑटो (नं. JH 14 B 3797) को जब्त कर थाना ले गई।











