Location: Meral
मेराल: पर्यावरण संरक्षण और हरित क्रांति की दिशा में कदम बढ़ाते हुए एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन विद्यालय में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर परिसर में 210 पौधे लगाए।
विभागीय निर्देशानुसार प्रत्येक शिक्षक को कम से कम 25 बच्चों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना है। विद्यालय ने इस लक्ष्य को पूरा करते हुए विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया।
विद्यालय के निदेशक धर्मेंद्र देव ने कहा, “पेड़ ही जीवन का आधार हैं। अगर आज हम पेड़ों को नहीं बचाएंगे तो आने वाली पीढ़ी को प्रदूषित पर्यावरण का सामना करना पड़ेगा। ‘सेव ट्री, सेव एनवायरनमेंट’ को साकार करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।”
उन्होंने आगे कहा कि मानव जीवन को आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए अंधाधुंध पेड़ कटाई रोकना जरूरी है। दातुन के नाम पर पेड़ों की शाखाओं को समय से पहले नष्ट करना गलत है। केवल विकसित शाखाओं का उपयोग करें, ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने बच्चों को पेड़ लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण का महत्व भी समझाया।
इस मौके पर करण कुमार कौशल, राहुल कुमार, रामाशीष राम, दुर्गेश राम, संजय कुमार गुप्ता, आकाश कुमार, कुमारी निर्मला, पूजा कुमारी, पिंकी कुमारी, सिमरन कुमारी, पंकज चौधरी सहित सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।











