Location: Meral
मेराल:
मेराल मुख्यालय स्थित प्लस टू हाई स्कूल में शनिवार को भस्मक लगाया गया। मुखिया रामसागर महतो ने बताया कि उपायुक्त दिनेश कुमार यादव के निर्देशानुसार विद्यालय परिसर में भस्मक लगाया गया है, ताकि अनावश्यक वस्तुओं को इलेक्ट्रिक डिवाइस के माध्यम से जलाया जा सके।
उन्होंने कहा कि यह विशेषकर विद्यालय में पढ़ने वाली किशोरी छात्राओं के लिए लाभदायक होगा। कार्यक्रम के दौरान पंचायत सचिव राधा कुमारी, पंचायती राज विभाग की एसोसिएट प्रियंका कुमारी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक लालता पटेल, संजय कुशवाहा सहित कई लोग उपस्थित थे।











