मेराल प्रखंड में जनता दरबार का आयोजन, मौके पर हुआ अधिकांश समस्याओं का समाधान

Location: Meral

मेराल। प्रखंड मुख्यालय के साथ-साथ तीन पंचायतों में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। प्रखंड मुख्यालय के सभागार में अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी यशवंत नायक की उपस्थिति में जनता दरबार आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं। अधिकारियों द्वारा अधिकांश मामलों का निराकरण मौके पर ही कर दिया गया।

जनता दरबार में सबसे अधिक मामले मईया सम्मान योजना की पेंशन और आवास निर्माण से जुड़ी लंबित मजदूरी भुगतान से संबंधित सामने आए। इस दौरान नजीर सुनील कुमार के अलावा प्रखंड एवं अंचल के कई कर्मी मौजूद थे।

प्रखंड मुख्यालय के अलावा तीसर टैटूका, चामा और दुलदुलवा पंचायत में भी जनता दरबार का आयोजन किया गया। सीआरपी धर्मेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि तीसर टैटूका पंचायत भवन में मुखिया मनीषा देवी की अध्यक्षता में जनता दरबार लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

ग्रामीणों ने आवास निर्माण में मजदूरों की बकाया मजदूरी का शीघ्र भुगतान कराने तथा किसानों के धान खरीद के लिए पैक्स खोलने की मांग की। इसके अतिरिक्त पेंशन से जुड़े कई आवेदन भी प्राप्त हुए।

इस मौके पर मुखिया मनीषा देवी, पंचायत सचिव रामजी राम, पंचायत सचिव संजय कुमार, भोला कुमार, रोजगार सेवक तथा आंगनबाड़ी कर्मी उपस्थित थे।

गौरतलब है कि 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह के तहत प्रखंड मुख्यालय और पंचायत स्तर पर जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है, ताकि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित और मौके पर समाधान किया जा सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!