मेराल पूर्वी पंचायत में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, इंटर व मैट्रिक के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

Location: Meral

मेराल (गढ़वा):
मेराल पूर्वी पंचायत के मुखिया रामसागर महतो द्वारा शनिवार को पंचायत भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में पंचायत क्षेत्र के इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा 2024 में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले 11 मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि बीडीओ सतीश भगत, विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन, रुपू महतो समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे। मुखिया रामसागर महतो ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

बीडीओ सतीश भगत ने अपने संबोधन में कहा, “कड़ी मेहनत और पढ़ाई के प्रति समर्पण से छात्र अपने सपनों को जरूर पूरा कर सकते हैं। जब तक मैं यहां पदस्थापित हूं, विद्यार्थियों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा।”
डॉ. लालमोहन ने मुखिया रामसागर महतो की सराहना करते हुए कहा कि वे 2022 से हर वर्ष अपने निजी खर्च पर इस सम्मान समारोह का आयोजन कर रहे हैं, जो कि अनुकरणीय पहल है।

रुपू महतो ने समारोह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से अन्य जनप्रतिनिधियों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए।

सम्मानित छात्र-छात्राएं:

  • प्रभात कुमार कुशवाहा – इंटर साइंस में 91.6% अंक (जिला टॉपर)
  • अनामिका कुमारी – 80.4%
  • चंदन कुमार – मैट्रिक में 85%
  • अभय कुमार – 84.6%
  • विवेक कुमार गुप्ता – 84.2%
  • नंदनी कुमारी – 82.6%
  • पायल कुमारी – 81.6%
  • रुकसार खातून – 80%
  • नितिश कुमार – 79.4%
  • खुशबू राज – 76.2%
  • खुशबू अंजली कुमारी – 75.4%

कार्यक्रम का संचालन रोहित कुमार ने किया।
इस अवसर पर पंचायती राज एसोसिएट प्रियंका कुमारी, पंचायत सचिव राधा कुमारी, रोजगार सेवक निभा तिवारी, शिक्षक विनोद कुशवाहा, वार्ड सदस्य विनोद चौधरी, उषा देवी, बिन्दा देवी, रहीमुद्दीन अंसारी, विनेश मेहता, विन्हाई राम, मजमुद्दीन अंसारी समेत कई लोग उपस्थित रहे।

समारोह ने पंचायत स्तर पर शिक्षा के प्रति सम्मान और विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाने की दिशा में एक प्रेरणादायक मिसाल कायम की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!