Location: Meral

गढ़वा।
जिले के मेराल थाना अंतर्गत दुलदुलवा गांव के बस्ती क्षेत्र एवं भैराहा जंगल में अवैध देशी महुआ शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध पुलिस द्वारा छापामारी अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के दौरान करीब 12 क्विंटल जावा महुआ बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया।
छापामारी के क्रम में शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरणों को भी नष्ट किया गया। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाने एवं क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा। स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि वे अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।












