मुख्यमंत्री ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, वंशीधर महोत्सव का किया उद्घाटन

Location: Shree banshidhar nagar

गढ़वा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज गढ़वा जिले के नगर उंटारी स्थित ऐतिहासिक श्री बंशीधर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच उन्होंने भगवान बंशीधर का आशीर्वाद लिया और झारखंडवासियों की सुख, समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना की।

मुख्यमंत्री वंशीधर महोत्सव के उद्घाटन के लिए नगर उंटारी पहुंचे थे। इस दौरान अनंत प्रताप देव ने उन्हें बाबा बंशीधर की तस्वीर भेंट की। इस कार्यक्रम में विधायक नरेश सिंह और पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर भी मौजूद रहे।

वंशीधर महोत्सव के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह महोत्सव स्थानीय परंपरा और संस्कृति को संजोने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। महोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री की इस यात्रा को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया। मंदिर और महोत्सव स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, और श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

विस्तार से खबर के लिए बने रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!