Location: कांडी
कांडी प्रखंड अंतर्गत शिवपुर पंचायत की मुखिया सोनी देवी ने अपने पति समाजसेवी अरुण राम के साथ पंचायत क्षेत्र के अधौरा, सोनपुरा, देवड़ीह, शिवपुर, चेचरिया, बहेरा सहित आठ पूजा पंडालों का भ्रमण किया। शारदीय नवरात्र के अष्टमी तिथि पर उन्होंने मां महागौरी का आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया।
मुखिया ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए मां गौरी और मां जगदंबा से प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों से मुलाकात की और सभी का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि नवरात्रि और दशहरा क्षेत्र का प्रमुख पर्व है, जिसे लोग पूरे श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाते हैं।












