मुंबई ट्रेन हादसे में पूर्व मुखिया के इकलौते पुत्र की मौत, गांव पहुंचा शव तो उमड़ा जनसैलाब


मझिआंव। रोजगार की तलाश में मुंबई गए गढ़वा जिले के एक युवक की ट्रेन हादसे में मौत हो गई। मंगलवार को जैसे ही युवक का शव उसके पैतृक गांव पुरहे पहुंचा, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
जानकारी के अनुसार मझिआंव थाना क्षेत्र के पुरहे पंचायत की पूर्व प्रभारी मुखिया मंझरिया देवी एवं घनश्याम रजवार के इकलौते पुत्र 32 वर्षीय दीनानाथ रजवार रोजगार की तलाश में करीब 20 दिन पूर्व मुंबई गए थे। परिजनों के मुताबिक 20 जून को काम की तलाश में एक स्थान से दूसरे स्थान जाने के दौरान ट्रेन हादसे का शिकार हो गए। घटना के बाद रेलवे पुलिस ने उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया तथा इसकी सूचना परिजनों को दी। इलाज के दौरान 21 जून की रात मुंबई के अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई।
मंगलवार को एंबुलेंस से शव गांव पहुंचते ही शोकाकुल लोगों की भीड़ जुट गई। पुरहे, टरहे, आदर, सेमरी, कुसुमिया दांमर, मझिआंव, देवनकारा सहित आसपास के कई गांवों से सैकड़ों लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि दीनानाथ रजवार मिलनसार और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे।
मृतक अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने के लिए मुंबई गए थे। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पीछे पत्नी गुड्डी देवी, माता मंझरिया देवी, पिता घनश्याम रजवार, दो पुत्र एवं एक पुत्री हैं। बच्चों की उम्र क्रमशः लगभग 8 वर्ष, 6 वर्ष और 4 वर्ष बताई जा रही है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
स्थानीय श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान विधायक नरेश प्रसाद सिंह, जिला परिषद सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह, कांग्रेस जिला सचिव सतीश ठाकुर, मुखिया शंभू पासवान, उपमुखिया धर्मेंद्र कुमार ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य रामगहन पासवान सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
ग्रामीणों ने कहा कि रोजगार के अभाव में बड़ी संख्या में लोग दूसरे राज्यों की ओर पलायन कर रहे हैं। ऐसे हादसे परिवारों के लिए अपूरणीय क्षति साबित हो रहे हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    आजादी की कहानी : गढ़वा-पलामू की धरती के उन वीरों की, जिनके संघर्ष से मिली स्वतंत्र हवा

    आजादी की कहानी : गढ़वा-पलामू की धरती के उन वीरों की, जिनके संघर्ष से मिली स्वतंत्र हवा

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    मेरौनी सोन नदी में मिला युवती का शव, खुशबू कुमारी होने की आशंका

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी
    error: Content is protected !!