Location: Garhwa
नवजात शिशुओं और मरीजों के बीच वितरित की गई आवश्यक सामग्री
गढ़वा, 5 अक्टूबर —
मित्र मंडली सेवा समिति, गढ़वा ने अपनी सेवा परंपरा को जारी रखते हुए लगातार 37वें रविवार को सदर अस्पताल गढ़वा में सेवा कार्य संपन्न किया। इस अवसर पर अस्पताल में जन्मे नवजात शिशुओं के बीच दूध की बोतल, ऊनी टोपी, मोजे और जैकेट वितरित किए गए। वहीं, अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को चाय और ब्रेड भी वितरित की गई।
समिति के सदस्यों ने बताया कि यह सेवा कार्य प्रत्येक रविवार को नियमित रूप से किया जा रहा है, ताकि जरूरतमंदों को समय पर सहयोग मिल सके। भविष्य में समाजहित में और भी बेहतर कार्यों की योजना बनाई जा रही है। समिति ने यह भी आश्वासन दिया कि किसी भी पर्व-त्योहार या विशेष अवसर पर समाज सेवा की आवश्यकता होने पर वह हमेशा अग्रसर रहेगी।
इस अवसर पर अजय आनंद, प्रभु गुप्ता, संतोष केसरी, सुनील गुप्ता, रवि केसरी, राजेश गुप्ता, दीपक गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, आनंद केसरी और मोनू केसरी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।











