Location: Garhwa
गढ़वा: सदर अस्पताल, गढ़वा में 33वें सप्ताह के अवसर पर मित्र मंडली सेवा समिति ने अपनी सेवा परंपरा को निभाते हुए इस रविवार भी मरीजों के बीच सेवा कार्य किया।
इस दौरान विशेष रूप से मातृत्व सेवा वार्ड में भर्ती ऐसी माताओं को, जो जीवन का नया उपहार (शिशु) देने वाली हैं, सम्मानपूर्वक उपयोगी सामग्री वितरित की गई। इनमें बच्चों की टोपी, दूध की बोतल, कपड़ा, मोजा आदि शामिल थे। साथ ही मरीजों के बीच चाय और ब्रेड का वितरण भी किया गया।
इस सेवा कार्य में समिति के प्रमुख सदस्य रवि केसरी (राजघराना), प्रशांत गुप्ता (दादा मेडिकल), नगर परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष केसरी, दीपक गुप्ता, राजेश गुप्ता, टिंकू गुप्ता सहित कई अन्य साथी उपस्थित रहे।
“सेवा ही सच्चा धर्म है” — इस संकल्प के साथ मित्र मंडली सेवा समिति निरंतर समाज के बीच मानव सेवा का संदेश प्रसारित कर रही है।












