मारपीट मामले में कांडी पुलिस ने चार आरोपियों को भेजा जेल

Location: कांडी

कांडी (प्रतिनिधि): मारपीट के एक मामले में कार्रवाई करते हुए कांडी पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह घटना कांडी थाना क्षेत्र के जमुआ गांव की है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में सीताराम (पिता–मुंशी राम, उम्र 35 वर्ष), उनीस कुमार (पिता–सीताराम, उम्र 22 वर्ष), मनीष कुमार (पिता–सीताराम, उम्र 20 वर्ष) और सोनू कुमार (पिता–ललु राम, उम्र 18 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम जमुआ, थाना कांडी, जिला गढ़वा के निवासी हैं।

उल्लेखनीय है कि 23 मार्च 2025 को दोपहर 12 बजे वादी राम प्रसाद राम अपने घर के दरवाजे पर बैठे हुए थे, तभी उपरोक्त अभियुक्तों ने हार्डवे हथियारों से लैस होकर उन पर तथा उनके परिजनों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद वादी ने कांडी थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

मामले की जांच के पश्चात पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    error: Content is protected !!