मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ निकली भव्य नगर भ्रमण रथ यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Location: Manjhiaon

मझिआंव (प्रतिनिधि):
प्रखंड क्षेत्र के बोदरा पंचायत अंतर्गत बिच्छी गांव में आयोजित श्री सत्य चंडी महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तहत रविवार को मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ भव्य नगर भ्रमण सह रथ यात्रा निकाली गई। यह धार्मिक आयोजन 5 मार्च से 10 मार्च तक चल रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।
रविवार को यज्ञाचार्य परशुराम शास्त्री के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ रथ यात्रा निकाली गई। रथ पर मां दुर्गा, मां सरस्वती और मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं स्थापित थीं। नगर भ्रमण यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू होकर बिच्छी, बरका खाला, महुगाई, बोदरा सहित आसपास के कई गांवों में भ्रमण करते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर संपन्न हुई।
नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। विशेष रूप से महिला श्रद्धालु मां दुर्गा, मां सरस्वती और मां लक्ष्मी के सोहर, भजन और अन्य भक्तिगीत गाते हुए भक्ति में लीन होकर नाचते-गाते और पूजा-अर्चना करते नजर आईं। पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा।
मुखिया ने कराई शर्बत-पानी की व्यवस्था
नगर भ्रमण के दौरान बोदरा देवी मंदिर के समीप बोदरा पंचायत की मुखिया पूनम सिंह और मुखिया प्रतिनिधि इंदल सिंह के साथ उनके पुत्र गोलू सिंह तथा अन्य सहयोगियों के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए शर्बत और पानी की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने जलपान किया।
इस मौके पर यज्ञ कमेटी अध्यक्ष सत्य प्रकाश चौधरी, बबलू चौधरी, राजकुमार चौधरी, जै कुमार सिंह, मुखिया पूनम सिंह, गोलू सिंह, सतीश सिंह, बिंदल सिंह, रणजीत सिंह, बसंत चौधरी, उमेश रजवार, अरविंद रजवार, अजय सिंह सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
बताया जाता है कि 5 मार्च से शुरू हुआ यह शतचंडी महायज्ञ और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 10 मार्च तक चलेगा। इस दौरान यज्ञ, परिक्रमा और प्रवचन में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    मेराल में मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर, मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

    मेराल में मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर, मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

    मझिआंव व बरडीहा के मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर, मांगें नहीं मानी गईं तो 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

    मझिआंव व बरडीहा के मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर, मांगें नहीं मानी गईं तो 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

    पुत्र की शादी को यादगार बनाने के लिए पुलिस कर्मी ने दिव्यांगों व जरूरतमंदों के बीच बांटे वस्त्र, लिया आशीर्वाद

    पुत्र की शादी को यादगार बनाने के लिए पुलिस कर्मी ने दिव्यांगों व जरूरतमंदों के बीच बांटे वस्त्र, लिया आशीर्वाद

    9 दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, पहले दिन कथा सुनने उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

    9 दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, पहले दिन कथा सुनने उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

    महिला दिवस पर उमंग वाटिका में विशेष कार्यक्रम, महिलाओं के अधिकार व सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

    महिला दिवस पर उमंग वाटिका में विशेष कार्यक्रम, महिलाओं के अधिकार व सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

    बेलचम्पा में क्रिकेट मैच का उद्घाटन, एमएसडी बेलचम्पा की टीम विजयी

    बेलचम्पा में क्रिकेट मैच का उद्घाटन, एमएसडी बेलचम्पा की टीम विजयी
    error: Content is protected !!