महीनों से बंद पड़ा जलमीनार, पानी के लिए परेशान ग्रामीण

Location: Meral

मेराल। प्रखंड क्षेत्र के बंका गांव स्थित टेम्पू चौक के पास 15वें वित्त आयोग की राशि से लगाया गया जलमीनार पिछले कई महीनों से बंद पड़ा है। जलमीनार बंद रहने के कारण ग्रामीणों के साथ दुकानदारों और राहगीरों को भी पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि जलमीनार खराब होने की शिकायत कई बार संबंधित जनप्रतिनिधियों और सरकारी कर्मियों से की गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जलमीनार के निर्माण एवं तकनीकी खामियों को दूर करने में संवेदक की ओर से लापरवाही बरती गई, जिसके कारण यह महीनों से बंद पड़ा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि टेम्पू चौक पर रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीण, दुकानदार और राहगीर पहुंचते हैं। ऐसे में सार्वजनिक पेयजल की व्यवस्था बंद रहना गंभीर समस्या है।

ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप करते हुए जलमीनार को चालू कराने की मांग की है, ताकि लोगों को पेयजल की सुविधा मिल सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    गढ़वा जिले में भाजपा का मशाल जुलूस, जेपीएससी-जेएसएससी में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग

    गढ़वा जिले में भाजपा का मशाल जुलूस, जेपीएससी-जेएसएससी में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग

    विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत, झाड़-फूंक में समय गंवाने का आरोप

    रेलवे कॉलोनी से 2.690 किलो अफीम बरामद, तीन गिरफ्तार

    रेलवे कॉलोनी से 2.690 किलो अफीम बरामद, तीन गिरफ्तार

    प्रभात मेहता अपहरण व हत्या कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार

    प्रभात मेहता अपहरण व हत्या कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार

    विद्यालय प्रबंधन समिति ने सचिव पर 1.13 लाख की अनियमित निकासी का लगाया आरोप, बीडीओ से जांच की मांग

    विद्यालय प्रबंधन समिति ने सचिव पर 1.13 लाख की अनियमित निकासी का लगाया आरोप, बीडीओ से जांच की मांग
    error: Content is protected !!