महावीर जयंती पर सौंपा गया धर्म रक्षा वाहिनी का पांच सूत्री मांग पत्र

Location: Garhwa

गुरुवार 10 अप्रैल 2025 को गढ़वा में प्रस्तावित “सनातन धर्म संस्कृति बचाओ रैली” को स्थगित कर दिया गया। यह रैली श्री राम लला मंदिर परिसर, स्टेशन रोड, गढ़वा से निकलकर अनुमंडल पदाधिकारी को पांच सूत्री मांग पत्र सौंपने के लिए निकाली जानी थी, लेकिन धर्म रक्षा वाहिनी, जिला गढ़वा के दो कार्यकर्ताओं के यहां शोक हो जाने के कारण रैली और नारेबाजी नहीं की गई।

हालांकि महावीर जयंती के कारण छुट्टी होने पर कुछ लोग अनुमंडल पदाधिकारी के आवास पर पहुंचकर मांग पत्र सौंपे। मांग पत्र में गौ हत्या पर रोक लगाने और गौ मांस बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने, मुर्गा, मटन, मछली, अंडा जैसी मांसाहारी दुकानों को भीड़ वाले इलाकों से हटाकर अलग बाजार में स्थानांतरित करने, उंचरी श्मशान घाट की भूमि पर मुस्लिमों की जमाबंदी को रद्द कर चाहारदीवारी निर्माण करने, गढ़वा बाजार समिति के सामने स्थित सरकारी तेतरिया टांड़ भूमि पर स्टेडियम, बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक निर्माण कराने और श्रीकृष्ण गौशाला समिति की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की गई।

मांग पत्र सौंपने वालों में उपेंद्र सिंह, रमेश कुमार दीपक, सत्यनारायण सिंह, कौशल कांत कुमार, शुभम चौबे, चंदन स्वामी, करन चंद्रवंशी, शंकर माली, चंदन गुप्ता, भोला गुप्ता सहित कई लोग शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!