महज 40रु शराब के भुगतान को लेकर गढ़वा में सन्नी पर चली थी गोली, हथियार के साथ चार गिरफ्तार

Location: Garhwa

गढ़वा शहर के डफली मोहल्ला में 15 मई की रात शराब की कीमत को लेकर हुए विवाद ने डफालि गली में बवाल का रूप ले लिया था। रात्रि लगभग 11 बजे ₹40 की मामूली रकम को लेकर शुरू हुआ झगड़ा मारपीट और गाली-गलौजसे गोली कांड तक जा पहुंचा, हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था।

पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे ने आज पत्रकार वार्ता में इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि विराट होटल के मालिक सोनू कुमार उर्फ सनी केसरी अपने में मेन रोड स्थित होटल के साथ-साथ अपने घर पर भी शराब ग्राहकों को उपलब्ध कराते हैं। घटना की रात पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के हरिनामांड गांव निवासी सुशील तिवारी उर्फ छोटू तिवारी अपने साथियों— दीपक तिवारी, दीपवा के ज्ञान प्रकाश तिवारी उर्फ राजन तिवारी, गढ़ देवी मोहल्ला निवासी रवि चंद्रवंशी और डंपी पटवा के साथ डफली मोहल्ला में शराब खरीदने पहुंचा था।

इन लोगों ने तीन बोतल बीयर खरीदी थी, जिसकी कीमत ₹600 बताई गई। लेकिन रवि चंद्रवंशी ने ₹श540 का ही भुगतान किया, जिससे ₹40 रु को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ते-बढ़ते गली में मारपीट और शोर-शराबेव गोली चालन तक जा पहुंचा।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सुशील तिवारी उर्फ छोटू तिवारी, ज्ञान रंजन उर्फ राजन तिवारी, रवि चंद्रवंशी और डंपी पटवा को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से एक देसी पिस्तौल और एक कट्टा भी बरामद किया गया है। जबकि दीपक तिवारी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!