मनमानी का आरोप: उपमुखिया और वार्ड सदस्यों ने की मुखिया व पंचायत सेवक के खिलाफ शिकायत

Location: Meral

मेराल: प्रखंड के खोरीडीह पंचायत में सरकारी राशि के कथित दुरुपयोग को लेकर उपमुखिया रितु तिवारी और छह वार्ड सदस्यों ने मुखिया और पंचायत सेवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने लिखित आवेदन देकर मुखिया मेनू देवी और पंचायत सेवक पर योजनाओं के चयन और स्वीकृति में मनमानी करने, साथ ही अवैध उगाही करने का आरोप लगाया है।

इस संबंध में उपमुखिया रितु तिवारी के साथ वार्ड सदस्य रुही बीबी, लालती देवी, पम्मी देवी, उर्मिला देवी, सुनीता देवी और श्वेता देवी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सतीश भगत को आवेदन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि जल मीनार की मरम्मत के नाम पर केवल 10 से 20 हजार रुपये खर्च किए गए, जबकि 2.60 लाख रुपये निकाले गए और उनका बंदरबांट कर लिया गया। इसके अलावा, कार्यकारिणी की बैठक में पारित योजनाओं को दरकिनार कर अपनी मर्जी से अन्य योजनाओं को मंजूरी देने का भी आरोप लगाया गया है।

इस मामले में बीडीओ सतीश भगत ने कहा कि उपमुखिया और वार्ड सदस्यों का आवेदन प्राप्त हुआ है। जल्द ही मुखिया, पंचायत सचिव और वार्ड सदस्यों को बुलाकर पूछताछ की जाएगी, जिसके बाद उचित निर्णय लिया जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    देवी संघ सहिजना ने दुर्गा पूजा को लेकर की बैठक, कमेटी का गठन

    देवी संघ सहिजना  ने दुर्गा पूजा को लेकर की बैठक, कमेटी का गठन

    झामुमो जिलाध्यक्ष ने विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के बयान पर जताई आपत्ति, कहा- राजनीतिक मतभेद में भाषा की मर्यादा जरूरी

    दुर्गापूजा आयोजन को ले हासनदाग में हुई बैठक

    दुर्गापूजा आयोजन को ले  हासनदाग में हुई बैठक
    error: Content is protected !!