मझिआंव: शिक्षकों ने 11 सूत्री मांगों को लेकर निकाली “ध्यान आकृष्ट रैली”

Location: Manjhiaon

प्रतिनिधि, मझिआंव:
झारखंड शिक्षक संघ, मझिआंव प्रखंड इकाई के बैनर तले शुक्रवार को शिक्षकों ने अपनी 11 सूत्री मांगों के समर्थन में “ध्यान आकृष्ट रैली” निकाली। यह रैली संघ के प्रखंड सचिव जितेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में राधा कृष्ण बालिका उच्च विद्यालय से शुरू होकर बैनर-पोस्टर और नारेबाजी के साथ प्रखंड मुख्यालय पहुंची। वहां शिक्षकों ने झारखंड सरकार के मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांग पत्र अंचल पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रमोद कुमार को सौंपा।

रैली के दौरान “हमारी मांगे पूरी करो” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा। शिक्षकों की प्रमुख मांगों में राज्यकर्मियों की भांति M.A.C.P. का लाभ, सेवानिवृत्ति की उम्र 62 वर्ष करना, केंद्रीय कर्मियों के समान शिशु शिक्षण भत्ता, NPS में जमा राशि की वापसी की पहल, प्रतियोगिता परीक्षाओं में सभी कर्मियों की भागीदारी, परिवहन भत्ता, उपार्जित अवकाश का उपयोग, लिपिक संवर्ग के लिए एक समान सेवा नियमावली, योग्य चतुर्थ वर्गीय कर्मियों को प्रोन्नति, और संविदा/आउटसोर्सिंग बहाली की प्रक्रिया को समाप्त करने जैसी मांगे शामिल थीं।

इस अवसर पर प्रखंड सचिव जितेंद्र प्रसाद ने बताया कि यह आंदोलन प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार पांच चरणों में आयोजित किया जा रहा है। पहले चरण में हस्ताक्षर महाअभियान चलाया गया, जिसमें सैकड़ों कर्मियों ने भाग लिया। आज का दूसरा चरण “ध्यान आकृष्ट रैली” के रूप में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस रैली में शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष राजकिशोर मेहता, कोषाध्यक्ष नीरज प्रसाद, विजय सिंह, राजेश तिवारी, रामसागर शुक्ला, सरोज कुमारी, चंदा कुमारी, पूनम शर्मा, रवींद्र प्रसाद, व्रज किशोर, रामा सिंह सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!