Location: Manjhiaon
मझिआंव
मझिआंव एवं बरडीहा थाना परिसर में मंगलवार को थाना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मझिआंव थाना में भूमि से संबंधित चार आवेदन प्राप्त हुए, वहीं बरडीहा थाना में भी चार आवेदन आए।
जानकारी देते हुए मझिआंव बीडीओ सह सीओ कनक एवं बरडीहा बीडीओ सह सीओ राजेश कुमार ने बताया कि प्राप्त सभी आवेदन भूमि विवाद से संबंधित थे। मझिआंव थाना में आपसी जमीन विवाद के मामले सामने आए, जबकि बरडीहा थाना में भूमि सीमांकन से संबंधित आवेदन मिले। बरडीहा सीओ राजेश कुमार ने संबंधित आवेदकों को अंचल कार्यालय में सीमांकन के लिए आवेदन देकर नाजिर रसीद कटवाने का निर्देश दिया, ताकि आगे की प्रक्रिया पूरी कर भूमि सीमांकन कराया जा सके।
इसके अलावा मझिआंव प्रखंड परिसर में जनता दरबार का भी आयोजन किया गया, जहां दो आवेदन प्राप्त हुए। इनमें एक निवास प्रमाण पत्र एवं दूसरा भूमि विवाद से संबंधित था। दोनों मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया।
इस अवसर पर मझिआंव बीडीओ सह सीओ कनक, बरडीहा बीडीओ सह सीओ राजेश कुमार, अंचल निरीक्षक बंशी पाठक, बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह, ओमप्रकाश टोप्पो सहित दोनों अंचलों के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।











