मझिआंव व बरडीहा में अगलगी की दो घटनाएं, दोनों थानों में दर्ज हुआ सन्हा

Location: Manjhiaon

मझिआंव: मझिआंव व बरडीहा थाना क्षेत्रों में अगलगी की दो अलग-अलग घटनाओं को लेकर संबंधित थानों में सन्हा दर्ज कराया गया है।

पहली घटना मझिआंव थाना क्षेत्र के रामपुर टोला विडंडा गांव की है, जहां उचित सिंह खरवार के घर में आग लगने से नकद 10 हजार रुपये, 11 हजार रुपये मूल्य का मोबाइल फोन व अन्य सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित अब बेघर हो गया है। उसने मझिआंव थाना में सन्हा दर्ज कराने के साथ अंचल अधिकारी को आवेदन देकर मुआवजे की मांग की है।

दूसरी घटना बरडीहा थाना क्षेत्र के लावा चंपा गांव की है। वहां कपिल देव रजवार के खपरैल मकान में आग लगने से पूरा घर जलकर नष्ट हो गया। इस अग्निकांड में लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस घटना को लेकर बरडीहा थाना में सन्हा दर्ज कराया गया है और पीड़ित ने भी अंचल अधिकारी को आवेदन सौंपा है।

इस संबंध में बरडीहा प्रखंड सह अंचल पदाधिकारी राकेश सहाय ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है और सरकारी प्रावधानों के अनुसार एक लाख 30 हजार रुपये मुआवजे की अनुशंसा की जा रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    error: Content is protected !!