मझिआंव में सहायक अध्यापकों का मोर्चा सक्रिय, विधायक को सौंपा 5 सूत्री मांग पत्र

Location: Manjhiaon

मांग पूरी नहीं होने पर 5 सितंबर को सीएम आवास घेराव की चेतावनी

मझिआंव (गढ़वा)। सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा प्रदेश कमिटी के निर्देश पर रविवार को मझिआंव, बरडीहा, कांडी, ऊंटारी रोड, नावा बाजार, पांडू और विश्रामपुर प्रखंड के सैकड़ों सहायक अध्यापकों ने क्षेत्रीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह के मोरबे आवास पर पहुंचकर 5 सूत्री मांग पत्र सौंपा।

अध्यापकों ने विधायक से कहा कि विगत 25 वर्षों से प्रदेश के सुदूरवर्ती इलाकों में कठिन परिस्थितियों में बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं, फिर भी सरकार उनके साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही है। उन्होंने मांगों पर त्वरित कार्रवाई कर विधानसभा तक उनकी आवाज पहुंचाने की अपील की।

मुख्य मांगें

समान कार्य के बदले समान वेतन,

  • रघुवर दास सरकार के समय शिक्षकों पर दर्ज मुकदमे वापस लेना
  • मृत शिक्षकों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति का लाभ
  • 28 अगस्त 2024 को हुए समझौते को लागू करना
  • सेवा निवृत्ति की उम्र 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष करना
  • 1700 सहायक अध्यापकों को फर्जी बताकर की गई बर्खास्तगी रद्द करना

अध्यापकों ने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।

विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा और हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

मौके पर उपस्थित प्रमुख नाम: प्रदेश महासचिव सिंटू सिंह, पलामू जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, प्रखंड अध्यक्ष राम रंजन, राजेश विश्वकर्मा, रिंकू तिवारी, अखिलेश सिंह, अरविंद विश्वकर्मा, विनोद पासवान समेत सैकड़ों शिक्षक।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!