मझिआंव में विश्व पर्यावरण दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली, वृक्षारोपण और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

Location: Manjhiaon

मझिआंव (प्रतिनिधि)। नगर पंचायत मझिआंव द्वारा गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली एवं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर पंचायत कार्यालय से हुई, जिसका नेतृत्व कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार ने किया।

रैली नगर के मेन रोड, बाजार, बलोक, अस्पताल परिसर सहित विभिन्न क्षेत्रों से गुजरी। इस दौरान “हरियाली बढ़ाओ, पर्यावरण बचाओ” और “एक पेड़, सौ वरदान” जैसे स्लोगन गूंजते रहे। नगरवासियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

नगर पंचायत कार्यालय परिसर में उपस्थित सभी कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों ने पेड़-पौधे लगाने, उनकी सुरक्षा करने और पर्यावरण बचाने की शपथ ली। साथ ही विभिन्न विद्यालयों में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी विषयवस्तु पर सुंदर चित्र बनाए, जो काफी आकर्षक और प्रेरणादायक रहे। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता को विकसित करना है।

इस अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय एवं स्थानीय विद्यालय परिसरों में वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में रेफरल अस्पताल प्रभारी डॉ. गोविंद प्रसाद सेठ, नगर प्रबंधक राकेश पाठक, नगर मिशन प्रबंधक कौशल कुमार ठाकुर, प्रधान सहायक अनुप कुमार तिवारी, कनीय अभियंता निखिल पांडेय, उमाकांत रवि, जितेश कुमार, दीपक मांझी, स्नेही आनंद, नीतिश कुमार, रामकुमार उपाध्याय, सफाई प्रभारी राकेश सिन्हा, विकास सिंह, संत कुमार चंद्रवंशी समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    error: Content is protected !!