मझिआंव में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 को सफल बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Location: Manjhiaon

मझिआंव प्रखंड सभागार में बुधवार को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 को सफल बनाने के उद्देश्य से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी बीएलओ (Booth Level Officer), सुपरवाइजर, वालंटियर के रूप में प्रतिनियुक्त शिक्षक, सभी राजनीतिक दलों के प्रखंड अध्यक्ष, तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डीपीआरओ परमानंद प्रसाद ने की। उन्होंने उपस्थित सभी कर्मियों को अभियान से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों, नियमों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दो दिनों के अंदर वर्तमान मतदाता सूची का वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान कर आवश्यक डाटा तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही, अगले दो दिनों के भीतर बीएलओ एप के माध्यम से सभी मतदाताओं का मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।

डीपीआरओ ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के माध्यम से मतदाता सूची में मौजूद त्रुटियों को सुधारने, नए योग्य मतदाताओं का नाम जोड़ने तथा मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया की जाएगी, ताकि आगामी चुनाव में एक सटीक और पारदर्शी मतदाता सूची तैयार की जा सके।

इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष एस. एन. त्रिपाठी, निवर्तमान नगर पंचायत वार्ड पार्षद वीणा देवी, मारुति नंदन सोनी, सत्येंद्र पांडेय, बीएलओ प्रभु चौधरी, उपेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह सहित बड़ी संख्या में बीएलओ, सुपरवाइजर और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को समय पर पूरा करने एवं अधिक से अधिक लोगों को मतदाता सूची में शामिल कराने के संकल्प के साथ किया गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!