Location: Manjhiaon
मझिआंव बाजार के मेन रोड स्थित तीन मुहान पर स्थित गुप्ता मेडिकल स्टोर में बुधवार की रात चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया। मेडिकल स्टोर के मालिक श्रवण गुप्ता ने इस संबंध में थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
मालिक के अनुसार, बुधवार रात रोज़ की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। गुरुवार सुबह दुकान खोलने पर दवाइयाँ इधर-उधर बिखरी हुई मिलीं, जिससे चोरी की आशंका हुई। दराज की जांच करने पर नकद राशि भी गायब पाई गई। उनका कहना है कि दुकान का छोटा दरवाजा तोड़कर चोर ऊपर से अंदर घुसे होंगे और चोरी की होगी।
थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो ने बताया कि जांच के दौरान लोहारपूरवा गांव के 22 वर्षीय कुंदन पासी को पकड़ा गया है। उसके पास से कुछ राशि भी बरामद की गई है। उसके अन्य साथियों को भी पूछताछ के लिए थाना लाया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।











