मझिआंव में भाजपा की बैठक: नगर निकाय चुनाव और सरकार की नीतियों को लेकर रणनीति तय

Location: Manjhiaon


मझिआंव :
राधा कृष्ण मंदिर परिसर में रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी के नेतृत्व में सभी मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी और सदस्य शामिल होकर बैठक की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय, जिला अध्यक्ष ठाकुर महतो और जिला प्रभारी विपिन सिंह उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता युवा मंडल अध्यक्ष दीपक चंद्रवंशी ने की।
बैठक में प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय ने कहा कि राज्य में छह प्रमंडल की टोली बनाई गई है, जिसमें पलामू प्रमंडल भी शामिल है। उन्होंने बताया कि नगर निकाय और नगर परिषद का चुनाव बार-बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा रोका जा रहा है, जिसे भाजपा कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव को बैलेट पेपर से कराने और दलीय आधारित करने में देरी मुख्यमंत्री की साजिश है, जिसे भाजपा कभी पूरा नहीं होने देगी।
गढ़वा जिला प्रभारी विपिन सिंह ने कहा कि नगर निकाय, नगर परिषद और नगर पंचायत के चुनाव सरकार जल्द कराए और दलीय आधारित एवं बैलेट पेपर से कराए जाएं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर भाजपा जनता के बीच जागरूकता फैलाएगी और चरणबद्ध तरीके से योजना बनाई जाएगी।
बैठक में डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने कहा कि सात जनवरी को झारखंड सरकार की नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। यह प्रदर्शन मझिआंव के राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण से शुरू होकर नगर पंचायत कार्यालय तक जाएगा। इसके बाद तीन सूत्री मांगों को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और जनता से अधिक से अधिक संख्या में इस धरना में भाग लेने की अपील की गई। जिला अध्यक्ष ठाकुर महतो ने कहा कि अब भाजपा के सभी पदाधिकारी जनता के बीच जाकर सरकार की नीतियों को पहुंचाने का कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में राधा कृष्ण मंदिर के महंत केशव नारायण दास, एसी मोर्चा के रविंद्र पासवान, भगवान दत्त तिवारी, वरिष्ठ नेता अर्जून दास, प्रेमानंद त्रिपाठी, दिलीप सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष सचिदानंद सिंह, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी, नगर पंचायत मंडल अध्यक्ष दीपक चंद्रवंशी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दीपक चौहान, सांसद प्रतिनिधि शोभा देवी, मारुति नंदन सोनी, लक्ष्मण सिंह सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!