मझिआंव में बीईईओ प्रतिभा कुमारी को दी गई भावभीनी विदाई, रंभा चौबे का हुआ स्वागत

Location: Manjhiaon



मझिआंव (प्रतिनिधि), 15 जून 2025

मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड की प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईईओ) प्रतिभा कुमारी 31 मई को सेवा निवृत्त हो गईं। इस अवसर पर सोमवार को प्रखंड सभागार में एक भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों, अधिकारियों एवं शिक्षा विभाग के कर्मियों ने उन्हें कलम, डायरी व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

समारोह में नवनियुक्त बीईईओ रंभा चौबे का भी स्वागत किया गया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत कर उनका अभिनंदन किया। रंभा चौबे वर्तमान में गढ़वा प्रखंड में पदस्थापित हैं और अब मझिआंव व बरडीहा प्रखंड का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगी। उन्होंने कहा कि वे दोनों प्रखंडों में शिक्षा व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने का हरसंभव प्रयास करेंगी।

कार्यक्रम के दौरान बीडीओ कनक, सीओ प्रमोद कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी सेवा का अंतिम पड़ाव सेवानिवृत्ति होती है, जिसे सकारात्मक भाव से स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने नए बीईईओ को निर्देश दिया कि सभी स्कूलों का संचालन समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया जाए।

सेवानिवृत्त बीईईओ प्रतिभा कुमारी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि मझिआंव व बरडीहा के शिक्षकों और अधिकारियों से उन्हें हमेशा सम्मान और सहयोग मिला। भावुक स्वर में उन्होंने कहा कि “सरकारी नौकरी में ये सब चलता रहता है, लेकिन आप सभी को मैं कभी नहीं भूल पाऊंगी।”

इस मौके पर स्थानांतरित एकाउंटेंट राकेश रौशन तिर्की को भी सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

कार्यक्रम में बीपीओ बीभा रानी कुजुर, शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, सचिव राम प्रवेश राम, अकाउंटेंट प्रदीप कुमार शुक्ला, एमआईएस नवनीत मिश्रा, एमडीएम प्रभारी रमाकांत तिवारी, प्रभारी हेडमास्टर सुधा कुमारी, चंदा कुमारी, पूनम शर्मा, विजय सिंह, उमेश मिश्रा, अवधेश कुमार रवी, रामा सिंह, उपेंद्र कुमार, अजय पांडेय, अरविंद कुमार ठाकुर सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षा विभाग के कर्मी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद ने किया।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    error: Content is protected !!