मझिआंव में पानी विवाद को लेकर हिंसक झड़प, चार घायल, एक की हालत गंभीर

Location: Garhwa

मझिआंव। पानी के निकास को लेकर मझिआंव थाना क्षेत्र के बुढ़ीखाड़ गांव में मंगलवार को विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। लाठी-डंडे और टांगी से हुए हमले में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। इनमें 55 वर्षीय उमेश यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया है।
घटना के संबंध में बताया गया कि उदय यादव के खेत का पानी लगातार उमेश यादव के घर में घुस रहा था। उमेश यादव ने पानी रोकने और उसका रास्ता बदलने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।
घायल उमेश यादव के पुत्र दुर्गेश यादव ने बताया कि विवाद बढ़ने पर कइल यादव, उसके दो पुत्र, उदय यादव तथा उसके ससुराल पक्ष से आए करीब आठ लोगों ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे और टांगी से हमला कर दिया।
मारपीट में उमेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पुत्र दुर्गेश यादव (22), उनकी पत्नी और 80 वर्षीय मां फूलेसरी कुंवर भी घायल हो गईं।
घटना के बाद परिजनों ने सभी घायलों को मझिआंव रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। उमेश यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया।
इधर, घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दोनों पक्षों के बीच विवाद की वास्तविक स्थिति और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    मेराल में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकालकर मनाया गया पैगंबर साहब का जन्मदिवस

    मेराल में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकालकर मनाया गया पैगंबर साहब का जन्मदिवस

    कांडी में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

    कांडी में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

    मझिआंव में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर निकला जुलूस, पैगंबर की शिक्षाओं को किया याद

    मझिआंव में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर निकला जुलूस, पैगंबर की शिक्षाओं को किया याद

    झोला छाप चिकित्सक के इंजेक्शन से 16 वर्षीय किशोर की मौत का आरोप, पोस्टमार्टम कराया गया

    झोला छाप चिकित्सक के इंजेक्शन से 16 वर्षीय किशोर की मौत का आरोप, पोस्टमार्टम कराया गया

    मझिआंव में पानी विवाद को लेकर हिंसक झड़प, चार घायल, एक की हालत गंभीर

    मझिआंव में पानी विवाद को लेकर हिंसक झड़प, चार घायल, एक की हालत गंभीर

    रील बनाने के दौरान ट्रेन की चपेट में आई युवती, दोनों हाथ कटे

    रील बनाने के दौरान ट्रेन की चपेट में आई युवती, दोनों हाथ कटे
    error: Content is protected !!