Location: Manjhiaon

मझिआंव प्रतिनिधि:
छठ पर्व के अवसर पर मझिआंव और बरडीहा प्रखंड में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और आस्था के साथ भगवान भुवन भास्कर को अर्घ अर्पित किया। अर्घ देने के समय अचानक तेज हवा और वर्षा शुरू हो गई, जिससे कुछ देर के लिए घाटों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। श्रद्धालुओं ने बारिश के बीच ही छठ मईया, हनुमान जी, गंगा मां और इंद्र देव से प्रार्थना की। आधे घंटे बाद वर्षा थम गई, और व्रतधारियों ने डटे रहकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ अर्पित किया।
मझिआंव मेला छठ घाट पर वाराणसी से आए विद्वानों द्वारा शाम 7 बजे गंगा आरती और रात 9 बजे से भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। बरडीहा प्रखंड सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों — जैसे पानी टंकी घाट, बैलगाड़ी घाट, राधाकृष्ण मंदिर घाट, आमर, बकोईया, खजुरी, दुबे तहले सूर्य मंदिर और गहीड़ी — में भी श्रद्धा और उल्लास के साथ पर्व मनाया गया।
पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एस.आई. चंदन प्रधान, संजय कुमार मुंडा, एएसआई आलोक कुमार, थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह, ओमप्रकाश टोप्पो और अन्य पुलिस पदाधिकारी तैनात रहे।











