मझिआंव में अध्यक्ष प्रत्याशियों का रोड शो, समर्थकों की उमड़ी भीड़

Location: Manjhiaon

मझिआंव (प्रतिनिधि): नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में अध्यक्ष प्रत्याशी मारुति नंदन सोनी एवं शोभा देवी ने अपने-अपने समर्थकों के साथ भव्य रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया।
मारुति नंदन सोनी का मोटरसाइकिल रोड शो
मारुति नंदन सोनी ने अपने कार्यालय से सैकड़ों समर्थकों के साथ मोटरसाइकिल रैली निकाली। यह रैली कार्यालय से प्रारंभ होकर राधा कृष्ण मंदिर गहीड़ी, गड़ौंटा होते हुए बस स्टैंड मार्ग से आमर, बकोइया, खजूरी, बीरबंधा, लकड़ही, भुसुआ, आमर पश्चिम टोला और रपुरा होते हुए पुनः कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई।
रोड शो के दौरान समर्थकों ने “मारुति नंदन सोनी जिंदाबाद” सहित कई नारे लगाए। उन्होंने मतदाताओं से 23 फरवरी को अपने चुनाव चिन्ह चूड़ी छाप, क्रम संख्या 3 पर मुहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
शोभा देवी का पैदल रोड शो
वहीं दूसरी ओर अध्यक्ष प्रत्याशी शोभा देवी ने अपने आवास सह कार्यालय से सैकड़ों समर्थकों के साथ पैदल रोड शो निकाला। यह शो राधा कृष्ण मंदिर होते हुए मुख्य बाजार, पुराना अस्पताल, लोहरपुरवा बाइपास, ब्लॉक रोड और शिव मंदिर मार्ग से वापस उनके आवास कार्यालय पर आकर समाप्त हुआ।
इस दौरान बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष समर्थक शामिल हुए। समर्थकों ने “शोभा देवी जिंदाबाद” के नारे लगाए। शोभा देवी ने मतदाताओं से 23 फरवरी को क्रम संख्या 5 पर स्थित अपने चुनाव चिन्ह बेंच छाप पर मुहर लगाकर समर्थन देने की अपील की।
चुनावी माहौल को लेकर क्षेत्र में उत्साह देखा जा रहा है और प्रत्याशी जनसंपर्क अभियान में पूरी ताकत झोंक रहे हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!