मझिआंव: मुखदेव +2 हाई स्कूल की जमीन का सीमांकन, स्थानीय जमीन मालिकों ने जताई आपत्ति

Location: Manjhiaon

मझिआंव। प्रखंड क्षेत्र के मुखदेव +2 हाई स्कूल की जमीन का सीमांकन बुधवार को अंचल अमीन द्वारा किया गया। अंचल पदाधिकारी प्रमोद कुमार के निर्देश पर सीआई धनलाल उरांव के नेतृत्व में यह प्रक्रिया पूरी की गई

अंचल निरीक्षक धनलाल उरांव ने जानकारी दी कि विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष सत्येंद्र पांडेय ने अंचल कार्यालय को आवेदन देकर स्कूल की जमीन का सीमांकन कराने की मांग की थी। इस पर कार्रवाई करते हुए नए नक्शे के आधार पर सीमांकन किया गया

सीमांकन के दौरान पाया गया कि स्कूल की जमीन खतियान के अनुसार 11 एकड़ 26 डिसमिल है। यह जमीन विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष, हेडमास्टर एवं अन्य सदस्यों को उपलब्ध करा दी गई। हालांकि, कहीं-कहीं पर बगल के जमीन मालिकों की जमीन स्कूल परिसर में आ गई, तो कहीं स्कूल की जमीन पर अन्य लोगों का दावा सामने आया। इसको लेकर स्थानीय जमीन मालिकों ने आपत्ति जताते हुए दोबारा मापी कराने की मांग की है

इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष सत्येंद्र पांडेय, 20 सूत्री अध्यक्ष विजय दुबे, हेडमास्टर सविता कुमारी, सेवानिवृत्त आदेश पाल रामरेखा ठाकुर, अशोक ठाकुर, पंचायत मुखिया पति इंतखाब खां, वरिष्ठ नेता एवं जमीन मापी विशेषज्ञ अनवार खां, सुनील चौहान, खिरू सिंह, जनेश्वर शर्मा, हरदेव राम, रविंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!