Location: Manjhiaon
उपायुक्त कार्यालय से 7 नवंबर को जारी आदेश (ज्ञापांक 497) के तहत, अंचल अधिकारी प्रमोद कुमार को 3 नवंबर 2025 से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, रांची में निर्धारित किया गया है।
इस प्रशासनिक व्यवस्था के तहत बीडीओ श्रीमती कनक को अंचल पदाधिकारी का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने औपचारिक रूप से प्रभार ग्रहण करते हुए कहा कि—
“कार्यालय में किसी भी प्रकार की बिचौलिया-गिरी (दलाली) बिल्कुल नहीं चलेगी। सभी कार्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ किए जाएंगे। आम नागरिक अपने कार्यों हेतु सीधे कार्यालय से संपर्क करें।”
उन्होंने यह भी बताया कि वे जिला उपायुक्त और वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार कार्य करेंगी, ताकि अंचल स्तर के प्रशासनिक कार्य सुचारू रूप से चलते रहें।











