Location: Manjhiaon
मझिआंव (प्रतिनिधि)। मझिआंव थाना पुलिस ने न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि न्यायालय से निर्गत वारंट के आलोक में कार्रवाई करते हुए थाना कांड संख्या 59/2021 एवं अन्य मामलों के आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटियों में मझिआंव थाना क्षेत्र के मोरबे गांव निवासी रामप्रवेश बैठा, दीपक कुमार तथा मझिआंव निवासी जयशंकर विश्वकर्मा (पिता स्व. नरेश विश्वकर्मा) शामिल हैं। जयशंकर विश्वकर्मा कॉप्लेन केस संख्या 635/2009 के आरोपी हैं।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों आरोपितों को गढ़वा जेल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि न्यायालय से निर्गत वारंटों के निष्पादन को लेकर अभियान लगातार जारी है।