मझिआंव नगर पंचायत में गांधी जयंती पर सम्मान समारोह आयोजित

Location: Manjhiaon

मझिआंव। नगर पंचायत मझिआंव में गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान के तहत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर प्रबंधक जितेश कुमार ने की, जबकि मुख्य अतिथि निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी थीं।

कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने स्वच्छता की शपथ ली। नगर पंचायत के कर्मचारियों और पदाधिकारियों को अंगवस्त्र, कलम-डायरी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सफाई कर्मियों को अंगवस्त्र और किट्स प्रदान किए गए।

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चले स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें अपग्रेड हाई स्कूल अखौरी तहले के छात्रों ने भाग लिया। पेंटिंग, चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता में चयनित छात्रों को पुरस्कृत किया गया।

निबंध प्रतियोगिता में सिया कुमारी प्रथम, अनुष्का विश्वकर्मा द्वितीय, और नैन्सी कुमारी तृतीय रहीं। चित्रकला प्रतियोगिता में लकी कुमार को प्रथम, रोहित कुमार गुप्ता को द्वितीय और प्रिंस कुमार गुप्ता को तृतीय पुरस्कार मिला। कक्षा 6 से 8 के चित्रकला प्रतियोगिता में लकी कुमार प्रथम, खुशबू द्वितीय और उत्कर्ष विश्वकर्मा तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 9 और 10 में खुशी कुमारी प्रथम, सीमा कुमारी द्वितीय और विभा कुमारी तृतीय रहीं।

कार्यक्रम में नगर पंचायत कर्मी, सफाई कर्मचारी, अधिकारीगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!